लड़की को भगाकर ले जाने पर मां ने पुलिस को दी तहरीर।

लड़की को भगाकर ले जाने पर मां ने पुलिस को दी तहरीर।

पीड़िता ने कहा-पुलिस कहती गाड़ी बुक कराओ फिर चलते खोजने।


स्वतंत्र प्रभात 
 

बहराइच | खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने थाने पर लिखित शिकायत पत्र देकर कोतवाली नानपारा क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी एक युवक के खिलाफ भगा ले जाना का मामला दर्ज कराया है। 


पुलिस को दी शिकायत में लड़की के मां ने बताया है कि 29 सितम्बर की रात को प्रतिदिन की भांति उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में सो गई थी।मध्य रात्रि आंख खुली तो देखा लड़की बिस्तर पर नहीं मिली। लड़की के मां ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव निवासी रंगी नाम का शख्स कुछ दिन पूर्व पचास हजार रुपए लेकर लड़की को भेजने का दबाव बनाया था।आरोप है कि लड़की को भगाने में उक्त व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

लड़की के मां का आरोप है कि कार्यवाही के लिए पुलिस के पास जाते हैं।तो पुलिस कहती हैं गाड़ी बुक कराओ फिर खोजने चलते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया है कि मां की तहरीर पर सम्बन्धित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel