भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने महराजगंज नगर पंचायत के सभागार में पत्रकारों को किया सम्मानित

भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने महराजगंज नगर पंचायत के सभागार में पत्रकारों को किया सम्मानित

जिला पंचायत सदस्य व महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, भाजपा नेता शरद सिंह मौजूद रहे।


स्वतंत्र प्रभात 


 

महराजगंज/रायबरेली: अपने कार्यकाल के स्वर्णिम साढ़े 4 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने महराजगंज नगर पंचायत के सभागार में पत्रकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, भाजपा नेता शरद सिंह मौजूद रहे।

   आपको बता दें कि, इस मौके पर भाजपा के बछरावां विधानसभा विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में उन्होंने अपने साढ़े 4 वर्ष कार्यकाल में सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। सभी वर्गों का बिना भेदभाव के विकास कराकर उनका विश्वास हासिल किया है।

    भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने विधायक के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि, कोविड महामारी के दौरान अभियान चलाकर मनरेगा के तहत प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

व्यक्तिगत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। गो आश्रय स्थल, रोड भूमि समतलीकरण आदि कार्य कराया गया। महिला मेट की अनिवार्यता कार्यस्थल पर की गई। महिला सशक्तीकरण एवं महिला स्वावलंबन के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया, जिससे महिलाएं जुड़ी हैं।

उन्होने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना में व्यक्तिगत गांव गांव शौचालयों का निर्माण कराया गया। कोविड 19 से बचाव के लिए अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण कराया गया। सीएचसी आक्सीजन उपलब्ध कराई गई।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel