
बर्ड वाचिंग का आनंद लेने प्राणी उद्यान पहुंचे जिला जज डीएम सीडीओ
गोरखपुर वन प्रभाग के रामगढ़ ताल आद्रभूमि क्षेत्र/शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान के आद्रभूमि क्षेत्र में विश्व आद्रभूमि दिवस2022 जिला न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी जिलाधिकारी विजय किरन आनंद तथा मुख्य विकास अधिकारी इद्रजीत सिंह की उपस्थिति में बड़ेही उल्लास के साथ मनाया गया।
गोरखपुर। गोरखपुर वन प्रभाग के रामगढ़ ताल आद्रभूमि क्षेत्र/शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान के आद्रभूमि क्षेत्र में विश्व आद्रभूमि दिवस2022 जिला न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी जिलाधिकारी विजय किरन आनंद तथा मुख्य विकास अधिकारी इद्रजीत सिंह की उपस्थिति में बड़ेही उल्लास के साथ मनाया गया। वेटलैंड दिवस की थीम‘वेटलैंड एक्शन फॉर पिपुल एण्ड नेचर’ पर नेचर वॉक बर्ड वॉच वेबीनार ड्राइंगकॉम्पिटिशन अवेयरनेस कैंपेन आदि का आयोजन भी किया गया। आद्रभूमि क्षेत्र के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। विश्व आद्रभूमि दिवस(वर्ल्ड वेटलैंड-डे)पर शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणी उद्यान (चिडिय़ाघर) में बर्ड वाचिंग और नेचर वाक का आनंद लेने के लिए लोग पहुंचे।
हेरिटेज फाउंडेशन के सहयोग से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस मौके पर बर्ड वाचिंग का आयोजन किया इस मौके परआद्रभूमि के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए चिडिय़ाघर परिसर में नुक्कड़ नाटक के साथ ही रंगोली बनाओ और पेटिंग प्रतियोगिता का भीआयोजन किया गया। चिडिय़ाघर के वेटलैंड में लोग बर्ड वाचिंग का आनंद उठाने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। इस मौके पर जनपद न्यायाधीशतेज प्रताप तिवारी जिलाधिकारी विजय किरन आनंद सीडीओ इंद्रजीत सिंह अपनी उपस्थिति दर्ज कराया प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव नेबताया कि तालाबों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल दो फरवरी को विश्व आद्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
इस बार दो फरवरी को सुबह नौ बजे से बर्ड वाचिंग के साथ ही रंगोली बनाओ और पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। दो वर्गों मेंप्रतियोगिता आयोजित है। एक वर्ग में नवीं और दसवीं के छात्रों को रखा गया है। दूसरे वर्ग में 11वीं व 12वीं के छात्र शामिल हैं।छात्रों को ड्राइंगसीट आयोजन स्थल पर ही उपलब्ध कराई गई। पेटिंग की सामग्री उन्हें अपने साथ लाने के लिए कहा गया था, इसलिए वह सामग्री अपने साथलाए हुए थे। वेटलैंड के संरक्षण पर विचार व्यक्त करने के लिए वाल भी उपलब्ध है। तमाम लोग वेटलेंड संरक्षण के संबंध में अपने विचार इसवाल पर लिखते हुए पाए गए।
(शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट)
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List