पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवती जिनदीक्षा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवती जिनदीक्षा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवती जिनदीक्षा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन




महमूदाबाद सीतापुर 

दिगम्बर जैन समाज द्वारा महावीर उद्यान में आयोजित किये जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शनिवार को भगवती जिनदीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। ब्रम्हचर्य व्रत का पालन कर रहे दो जैन अनुयायी शनिवार को संयम के पथ पर चल पड़े। दोनो को प्रख्यात दिगम्बर जैन संत राष्ट्रगौरव विमर्श सागर महामुनिराज ने जैन दीक्षा प्रदान की। दीक्षा समारोह को देखने के लिये बड़ी संख्या में विभिन्न प्रांतों से भक्त शामिल हुए। पाण्डाल में सभी ने जोरदार जयकारे लगाये।

शनिवार को महावीर उद्यान में सजाये गये भव्य पाण्डाल में विमर्श सागर महाराज द्वारा मध्यप्रदेश के शिवपुरी निवासी ब्र. मीरा दीदी और राजस्थान के कोटा निवासी ब्र. कैलाश भैया को भगवती जिन दीक्षा प्रदान की गई। इसी के साथ कैलाश भैया दिगम्बर मुनि और मीरा दीदी क्षुल्लिका माता बन गईं। 

दीक्षा से पूर्व आचार्य विमर्श सागर द्वारा दीक्षार्थियों के परिवार ने स्वीकृति प्राप्त की गई। दीक्षार्थियों ने आचार्य के चरणों में दीक्षा हेतु निवेदन किया। जिसके बाद दीक्षा कार्यक्रम शुरू हुआ। कैलाश भैया ने सम्पूर्ण वस्त्रों का त्याग किया तो पूरे पाण्डाल जयकारों से गूंज उठा। दीक्षार्थी कैलाश भैया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह जीवन पानी की बूंद के समान है। 

मैं चारों गति और चौरासी योनियों में घूमकर मनुष्य जीवन प्राप्त किया है। आज से 12 माह पूर्व गुरूवर के प्रवचन सुनकर दीक्षा लेने की भावना हुई थी। जिस पर गुरूदेव ने सहमति प्रदान कर दी थी। दीक्षा समारोह को देखने के लिये जतारा, एटा, शिवपुरी, फतेहपुर, बाराबंकी, बहराइच सहित कई प्रांतों के लोग शामिल हुए। दीक्षार्थियों को पिच्छी, कमण्डल और शास्त्र भेंट किये गये।

दोनो दीक्षार्थियों का हुआ नामकरण :

आचार्य विमर्श सागर ने दीक्षा के उपरांत दोनो दीक्षार्थियों को नाम प्रदान किया। कैलाश भैया मुनि श्री विशवग सागर महाराज तथा मीरा दीदी क्षुल्लिका विदीक्षांत श्री माता जी बन गईं। दोनो के नामकरण पर पाण्डाल ने जोरदार जयकारे लगाकर अनुमोदना की।।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel