पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वाँ जन्म दिवस पूरे जिले में हर्षोंल्लास से मनाया गया

पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वाँ जन्म दिवस पूरे जिले में हर्षोंल्लास से मनाया गया

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के मिष्ठान वितरण कार्यक्रम


उन्नाव । भारतीय राजनीति में धरती पुत्र की उपाधि से विख्यात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वाँ जन्म दिवस पूरे जिले में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोंल्लास से मनाया गया। मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाते हुये

गांधी नगर तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं पंचायत जनप्रतिनिधियों व नेताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। जनता में मिष्ठान वितरित करते हुये जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता बृजपाल सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ऐसे नेता युगों में जन्म लेते है उन्होंने भारतीय राजनीति में जनता से किये गये वादों को दृढ़ता से पूरा करने की शिक्षा दी।

भगवंत नगर विधान सभा क्षेत्र के सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुये मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि मुलायम सिंह यादव वर्तमान राजनीति के वो पुरोधा है जिन्होंने सेवा समपर्ण की राजनीति को एक विकसित आयाम दिया। मिष्ठान वितरण में मौजूद नगर पालिका सभासद मेराज खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के उ0प्र0 मुख्यमंत्री काल में सभी धर्म व जाति को समानरुप से बढ़ने व काम करने का मौका मिला।

पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रुप से बृजपाल सिंह यादव अंकित सिंह परिहार मेराजुद्दीन सभासद विजय त्रिपाठी संजय निगम राकेश चन्देल अनूप मेहरोत्रा राज कुमार लोधी विवेक शुक्ला सुमित गुप्ता हाजी सै0 इरफान इस्तियाक शीबू अहमद मो0 फैज मो0 जावेद आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel