जयन्ती पर स्व0दीपक कुमार को दी गयी श्रद्धांजलि

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। पूर्व सांसद विधायक दीपक कुमार की आज सपा कार्यालय हवामहल में श्रृद्धापूर्वक जयन्ती मनायी गयी। जहां सपा नेताओं तथा स्व0 दीपक कुमार के समर्थकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित जयन्ती समारोह को जिलाध्यक्ष सहित महामंत्री सुरेश पाल उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला बडक्के

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। पूर्व सांसद विधायक दीपक कुमार की आज सपा कार्यालय हवामहल में श्रृद्धापूर्वक जयन्ती मनायी गयी। जहां सपा नेताओं तथा स्व0 दीपक कुमार के समर्थकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित जयन्ती समारोह को जिलाध्यक्ष सहित महामंत्री सुरेश पाल उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला बडक्के निषाद प्रशान्त कटियार ज्ञानेन्द्र सिंह रामबहादुर यादव आदिल खान आदि ने सम्बोधित किया तथा स्व0 दीपक कुमार के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यद्यपि जीवन और मृत्यु प्रकृति के हाथ में है

लेकिन दीपक कुमार के निधन से सपा को भारी छति हुई है। जिन्होंने अपने कृतित्व से सम्पूर्ण जिले में सपा का एक मजबूत जनाधार खड़ा किया था जिसका नेतृत्व अब उनकी उत्तराधिकारी मनीषा दीपक कर रहीं हैं और बड़ी मेहनत और लगन से सबको एकता के सूत्र में बांधे हैं। श्रीमती मनीषा दीपक ने श्रृद्धांजलि अर्पित करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि अपने पति के अधूरे सपने को धरातल पर साकार बनाना मेरे जीवन का एकमेव उद्देश्य है जिसे हर हाल में पूरा करुंगी। सपा कार्यालय से पहले मनीषा दीपक के आवास पर जन्मदिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में राजेश मिश्रा साधू यादव शीबू सभासद दिनेश लोधी गायत्री प्रसाद प्रजापति छोटेलाल भारती आनंद यादव मुकेश रावत जितेंद्र रावत शैलेन्द्र सिंह सुन्दरलाल लोधी कल्लू लोधी देवीदीन सलमान अहमद स्माइल खान मिन्टू निषाद आदि ने स्व0 दीपक कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel