
केवल राम मंदिर झाकी है अभी काशी मथुरा बाकी है- डाॅ रामानंद जी महराज।
केवल राम मंदिर झाकी है अभी काशी मथुरा बाकी है- डाॅ रामानंद जी महराज। संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दिन जिले में भी काफी उत्साह देखा गया। लोग जगह जगह पर पूजा पाठ, सुन्दरकांड पाठ समेत धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि के शिलान्यास के
केवल राम मंदिर झाकी है अभी काशी मथुरा बाकी है- डाॅ रामानंद जी महराज।
संतोष तिवारी (रिपोर्टर )
भदोही।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दिन जिले में भी काफी उत्साह देखा गया। लोग जगह जगह पर पूजा पाठ, सुन्दरकांड पाठ समेत धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि के शिलान्यास के बाद भदोही जिले के प्रसिद्ध भागवतकथा वाचक डा रामानन्द जी महराज ने कहा कि सनातन संस्कृति को नष्ट करने वाले आततायियों ने हमारे ऊपर कई वर्षो तक शासन किया।
उन्होने बहुत से हमारी विरासत को छिन रखा है। राममंदिर के अलावा बहुत से मुद्दे है जिनको सुलझाना बाकी है। कहा कि आततातियों ने नालन्दा विश्वविद्यालय को फूंककर नष्ट कर दिया। साथ में उन्होने धार्मिक स्थलों का नामों का परिवर्तन भी करके संस्कृति को भ्रष्ट किया। जिनको पुन: परिवर्तन करना है।
कहा कि देश में अभी कई मुद्दे है जिन पर कार्य होना बाकी है। कहा कि हिन्दू हमेशा से उदार रहा है वह कभी किसी का अहित नही चाहता है लेकिन उदार वादिता के साथ साथ तटस्थता भी जरूरी है। कहा कि हिन्दू कभी भी किसी के लिए घातक नही रहा है। यदि किसी ने घात किया तो हिन्दू धर्म पर ही घात किया।
कहा कि हिन्दू विश्व शान्ति और एकता का पक्षधर है। वह कभी किसी का अहित नही चाहता है। साथ महाराज ने कहा कि कुछ लोग है जो पाश्चात्य और वामपंथी विचारधारा से प्रभावित है जिनकी वजह से कुछ समस्या आ रही है लेकिन एक दिन ऐसा आयेगा कि केवल भारत ही नही बल्कि पूरा विश्व भगवा रंग में रंग जायेगा।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

Comment List