
विधायक खड्डा ने अधिशासी अभियंता के साथ किया विरभार ठोकर का निरीक्षण
शैलेश यदुवंशी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के छितौनी बांध पर स्थित ठोकरों का निरीक्षण स्थानीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता भरत राम के साथ किया। अधिकारियों के साथ उन्होंने बाढ़ के पूर्व की तैयारियों व बांध की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उनको बीरभार ठोकर सहित सभी कमजोर प्वाइंट्स
शैलेश यदुवंशी
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के छितौनी बांध पर स्थित ठोकरों का निरीक्षण स्थानीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता भरत राम के साथ किया।
अधिकारियों के साथ उन्होंने बाढ़ के पूर्व की तैयारियों व बांध की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उनको बीरभार ठोकर सहित सभी कमजोर प्वाइंट्स पर कराए गए कार्यों को दिखाया।
इस दौरान विधायक त्रिपाठी ने कहा कि बाढ़ का खतरा जितना बांध को है उतना ही दियारा क्षेत्र में बसे गांवों का है।
क्योकि बैराज से नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक अधिक पानी छोड़ते ही इन गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाता है।दियारा क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ टीम की तैनाती व बड़ी नाव की व्यवस्था करायी जाएगी।
इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय हमदर्द, जेई रवि कन्नौजिया, भगवान यादव, सुधांशु शुक्ला,शत्रुजीत शाही,चंद्रप्रकाश तिवारी,राजेंद्र अग्रवाल,विकास सिंह,राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
खबर यह भी पढ़े…..
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List