पम्पिंग सेट में बाल फंसने से महिला घायल

पम्पिंग सेट में बाल फंसने से महिला घायल

उन्नाव। सिंचाई पर चल रहे पम्पिंग सेट पर पानी पीने गयी महिला के सिर के बाल फंस जाने की वजह से वह गंभीर घायल हो ग यी। जिसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फतेहपुर चैरासी थाना क्षेत्र के ग्राम ओसिया निवासी बोधरानी 45 पत्नी स्वर्गीय चंद्रपाल अपना खेत


उन्नाव। सिंचाई पर चल रहे पम्पिंग सेट पर पानी पीने गयी महिला के सिर के बाल फंस जाने की वजह से वह गंभीर घायल हो ग यी। जिसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फतेहपुर चैरासी थाना क्षेत्र के ग्राम ओसिया निवासी बोधरानी 45 पत्नी स्वर्गीय चंद्रपाल अपना खेत देखने गयी थी तभी प्यास लगने पर वह नजदीक में चल रहे पम्पिंग सेट इंजन पर पानी पीने गयी।

जहां इंजन की वापसी से निकल रहे पानी को पीने लगी तभी उसके सिर के बाल फंसने से वह गंभीर घायल हो गयी। जिसे ग्रामीणों की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ उसकी गभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel