प्रसव के लिए आई महिला हुई कोरौना पॉजीटिव

प्रसव के लिए आई महिला हुई कोरौना पॉजीटिव

स्वतंत्र प्रभात वाराणसी मनीष पांडेय प्रसव के लिए आई महिला व नवजात शिशु चार और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें प्रसव के लिए बीएचयू में भर्ती महिला भी शामिल है। महिला के पॉजिटिव होने के कारण नवजात की सैंपलिंग कराई जाएगी।नए मरीजों के साथ ही वाराणसी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 126

स्वतंत्र प्रभात वाराणसी

मनीष पांडेय

प्रसव के लिए आई महिला व नवजात शिशु चार और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें प्रसव के लिए बीएचयू में भर्ती महिला भी शामिल है। महिला के पॉजिटिव होने के कारण नवजात की सैंपलिंग कराई जाएगी।नए मरीजों के साथ ही वाराणसी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। इसमें 77 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। चार लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 45 हो गई है। 

बीएचयू में 21 मई को प्रसव के लिए भर्ती 23 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिहार के रोहतास की रहने वाली महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार मां को कोविड आइसोलेशन वार्ड में और बच्चे को मां से अलग एलआईसीयू में भर्ती किया गया है। नवजात का भी सैंपल लिया जाएगा। दूसरा मरीज 27 वर्षीय युवक शंकर धाम कॉलोनी कबीर नगर का रहने वाला हैl मुंबई में यह शादी पार्टी में सजावट का कार्य करता था। 16 मई को ट्रेन से वाराणसी आया। स्क्रीनिंग में लक्षण के बाद सैंपल लिया गया था। 

तीसरा मरीज 30 वर्षीय युवक चेतगंज के तुलसी कुआं हंकायटोला का रहने वाला है। यह अपने घर पर वाशर बनाने का कार्य करता है। कफ, फीवर की समस्या होने पर बीएचयू की फ्लू ओपीडी में जांच कराने पहुंचा। इसके बाद सैंपल लिया गया था। 

वहीं चौथा मरीज 19 वर्षीय युवक रोहनिया के औढ़े का रहने वाला है। दिल्ली में एसएससी की तैयारी करता था। 17 मई को दिल्ली से ट्रेन से वाराणसी आया था। वाराणसी आने पर स्क्रीनिंग के बाद इसकी सैंपलिंग कराई गई थी। 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024