थाना जलालाबाद में नव विवाहिता को पीटकर घायल अवस्था में उसके घर फेंका।

थाना जलालाबाद में नव विवाहिता को पीटकर घायल अवस्था में उसके घर फेंका।

शाहजहांपुर। थाना जलालाबाद में परवीन ने तहरीर देकर बताया है कि उसकी पुत्री हिना की शादी तीन वर्ष पूर्व मुस्लिम रीतिरिवाज से हुई थी जिसमे उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। परवीन की पुत्री हिना के एक पुत्री फलक है जिसकी उम्र दो वर्ष है उसकी पुत्री और दामाद एक ही वार्ड

शाहजहांपुर।

थाना जलालाबाद में परवीन ने तहरीर देकर बताया है कि उसकी पुत्री हिना की शादी तीन वर्ष पूर्व मुस्लिम रीतिरिवाज से हुई थी जिसमे उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। परवीन की पुत्री हिना के एक पुत्री फलक है जिसकी उम्र दो वर्ष है उसकी पुत्री और दामाद एक ही वार्ड नवीन नगर में रहते हैं। हिना के पुत्री होने पर मोहम्मद रहीस व मोहम्मद स्वाले व सास सायरा बानो व मोहम्मद अनीस व साकिब बराबर पुत्री हिना को प्रताड़ित करते थे कि इसकी मां ने कोई दहेज नही दिया और यह लड़कियां पैदा करने में लगी हुई है इसे मार डालो और रहीस की दूसरी शादी कर लेंगे। पुत्री हिना को कई बार गैस सिलेंडर खोलकर जान से मारने का प्रयास किया।

दिनाँक 9/5/20 को उपरोक्त सभी लोगों ने हिना के साथ मारपीट की जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो सभी लोगों ने हिना को मेरे घर पर फेंककर चले गये जिसको स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी 10/5/20 को उसकी मौत हो गई। मृतक हिना की मां परवीन ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखपर कार्यवाही की मांग की है। मृतक की मां ने जलालाबाद पुलिस को आज तहरीर देकर लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा जिसपर जलालाबाद पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel