
हे भोलेनाथ इस महामारी से दुनिया की रक्षा करो
हे भोलेनाथ इस महामारी से दुनिया की रक्षा करो खागा/फतेहपुर ,गुरूवार सुबह कोतवाली प्रांगण स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में हर रोज से बदला हुआ नजारा दिखाई पड़ा। वर्दीधारियों ने कोरोना महामारी से आम जनमानस की रक्षा हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मैदान में बड़ा झंडा लगाया।जिस तरह देश में कोरोना का संक्रमण हर
हे भोलेनाथ इस महामारी से दुनिया की रक्षा करो
खागा/फतेहपुर ,गुरूवार सुबह कोतवाली प्रांगण स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में हर रोज से बदला हुआ नजारा दिखाई पड़ा। वर्दीधारियों ने कोरोना महामारी से आम जनमानस की रक्षा हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मैदान में बड़ा झंडा लगाया।
जिस तरह देश में कोरोना का संक्रमण हर रोज बढ़ता जा रहा है। उसमे हर व्यक्ति को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी होगी। सामाजिक दूरी का अनुपालन करने के साथ ही घरों के अंदर रहकर इस महामारी का मुकाबला किया जा सकता है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी शासन से जारी होने वाले निर्देशों का अनुपालन कराने में पूरी ईमानदारी बरत रहे हैं। इसके बावजूद जिस प्रकार बाजार, सड़कों पर बिना जरूरत लोग निकल रहे हैं वह महामारी को फैलने से रोकने में बाधक साबित हो रहा है। जिस तरह रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उसमे अब ईश्वर का आह्वान स्वाभाविक है। क्षेत्रवासियों के कल्याण हेतु मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ झंडा लगाया गया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List