
बटाईदार किसानों का गेहूं भी होगा क्रय- ओला सिंह।
बटाईदार किसानों का गेहूं भी होगा क्रय- ओला सिंह। वी •पी •सिंह (रिपोर्टर ) भदोही। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व भारतीय किसान यूनियन (अवध) के प्रदेश अध्यक्ष राम लोलारख उर्फ ओला सिंह ने गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा विक्रय करने में अा रही तकनीकी समस्या को मुख्यमंत्री योगी जी व मुख्य
बटाईदार किसानों का गेहूं भी होगा क्रय- ओला सिंह।
वी •पी •सिंह (रिपोर्टर )
भदोही।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व भारतीय किसान यूनियन (अवध) के प्रदेश अध्यक्ष राम लोलारख उर्फ ओला सिंह ने गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा विक्रय करने में अा रही तकनीकी समस्या को मुख्यमंत्री योगी जी व मुख्य सचिव से बात कर समाधान करा लेने का भरोसा दिया है। साथ ही बटाईदार किसानों के गेहूं की बिक्री भी क्रय केंद्रों पर कराने की पहल की है। सोमवार को अपने पैतृक आवास भानीपुर में प्रदेश सह प्रभारी ओला सिंह ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के उत्पादन को सरकारी तौर पर खरीदने की व्यवस्था है। किन्तु बटाईदार किसानों की एक बहुत ही जटिल समस्या है।
जिन किसानों के पास जमीन नहीं है किन्तु बटाई करके जब वो गेहूं को उत्पादित करते हैं तो औने पौने दाम पर व्यापारियों को देने के लिए मजबुर हो जाते हैं। इनकी समस्या को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी जी व मुख्य सचिव से बात की साथ ही राज्य सरकार ने जल्द ही बटाईदार किसानों के अनाज को खरीदने का आश्वासन दिया। साथ ही साथ गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा विक्रय करने में अा रही तकनीकी समस्या को समाधान करा लेने का भी भरोसा दिया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List