क्षेत्र में भी कोरोना ने दी दस्तक जमातिओं की करतूत से सहमा समूचा महराजगंज

क्षेत्र में भी कोरोना ने दी दस्तक जमातिओं की करतूत से सहमा समूचा महराजगंज

महराजगंज/रायबरेली: अब तक कोरोना महामारी से अछूता रहने वाला महराजगंज ब्लॉक भी इसकी जद में आ गया है। जब की जमात में गए 2 लोगों के सैंपल्स पॉजिटिव पाए जाने के बाद महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के लोग अगली रणनीति बनाने में जुट गए हैं। अब

महराजगंज/रायबरेली: अब तक कोरोना महामारी से अछूता रहने वाला महराजगंज ब्लॉक भी इसकी जद में आ गया है। जब की जमात में गए 2 लोगों के सैंपल्स पॉजिटिव पाए जाने के बाद महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के लोग अगली रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

अब यह बात तय हो गई है कि, क्षेत्र में पड़ने वाले असनी और सलेथू गांव को केंद्र बनाकर इनके चारों ओर साडे 3 किलोमीटर की परिधि में व्यापक छानबीन करा कर कोरोना के मिलते जुलते लक्षणों से युक्त लोगों को क्वॉरेंटाइन कराया जाएगा। इसके अलावा पॉजिटिव पाए गए दोनों लोगों के परिजनों को भी क्वॉरेंटाइन कराया जाएगा।

  आपको बता दें कि, अब महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में भी करोना ने दस्तक दे दी है। अभी तक यह माना जा रहा था कि, कोरोना का कोई मरीज यहां नहीं होगा, किंतु जमात में गए सलेथू के रहने वाले अलीबक्स पुत्र महबूब और असनी गांव के रहने वाले खालिद पुत्र जाहिद अली जो जमात से वापस लौटे थे, और बस्ती जिले में चिन्हित किए गए थे।

उन्हें लाकर रायबरेली जनपद के कृपालु इंस्टिट्यूट में रखा गया था और इनके सैंपल भी टेस्ट के लिए लैब भेजे गए थे। पहली बार इनके सैंपल लीक हो जाने से सही रिपोर्ट नहीं आ पाई थी। जिनका पुनः सैंपल भेजे जाने पर इन दोनों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

जैसे ही इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर पहुंची महराजगंज में हड़कंप मच गया।हालांकि आज तहसील क्षेत्र के दो और लोगों का थुलेडी निवासी अयान पुत्र इबरार मंसूरी तथा जब्बार अली पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी रसूलपुर थाना बछंरावा के सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस बारे में उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह से जब जानकारी की गई तो उन्होंने चारों लोगों के सैंपल्स पॉजिटिव पाए जाने की सूचना को सही बताते हुए कहा कि, वह रैन गांव स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मौजूद है। यहां की व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जिला प्रशासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी, तथा कोरोनावायरस को मात देने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला पूरी तरह से तैयार है।

वहीं महराजगंज के सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, महराजगंज क्षेत्र में पड़ने वाले असनी और सलेथू स्थिति इन लोगों के आवास को केंद्र बिंदु मानकर साडे 3 किलोमीटर की परिधि के अंदर रहने वाले सभी उन लोगों के स्वास्थ्य की पड़ताल की जाएगी।

अगर उनमें किसी को खांसी, जुखाम इत्यादि के लक्षण पाए जाते हैं, तो उनको क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। इसके अलावा पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीजों के सभी परिजनों को भी क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।श्री अधीक्षक ने आगे बताया कि, इस कार्य के लिए 12 टीमें गठित करके मौके पर रवाना कर दी गई है।

वह स्वयं भी इस अभियान की देखरेख में जुट गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि, लगभग 70 स्वास्थ्य कर्मियों को इस अभियान में जुटाया गया है। जिला प्रशासन के हर निर्देश का पालन किया जा रहा है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel