
भदोही विधायक की दरियादिली, होटल, लाज और कालेज का प्रयोग कर सकता है प्रशासन।
भदोही विधायक की दरियादिली, होटल, लाज और कालेज का प्रयोग कर सकता है प्रशासन। उमेश दुबे (रिपोर्टर ) भदोही। जहां सरकार कोरोना वायरस से जीतने के लिए संभव प्रयास करने में जुटी है। वही जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी अपने स्तर से कोई कमी नही छोडना चाहते है। शनिवार को भदोही के भाजपा विधायक रविन्द्र नाथ
भदोही विधायक की दरियादिली, होटल, लाज और कालेज का प्रयोग कर सकता है प्रशासन।
उमेश दुबे (रिपोर्टर )
भदोही। जहां सरकार कोरोना वायरस से जीतने के लिए संभव प्रयास करने में जुटी है। वही जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी अपने स्तर से कोई कमी नही छोडना चाहते है। शनिवार को भदोही के भाजपा विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सूचित किया कि कोरोना वायरस के विरूद्ध इस लडाई में उनके ज्ञानपुर के प्रतिष्ठान, नेतानगर का कार्यालय और मनापुर का इंटर कालेज प्रशासन अपने हिसाब से प्रयोग में ले सकता है। साथ में विधायक ने यह भी कहा कि मदद के लिए उनके वाहनों को भी प्रशासन ले सकता है। विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी के इस दरियादिली की चर्चा हर जगह हो रही है। वैसे इस महामारी के समय जिले के सभी जनप्रतिनिधि पूर्ण रूप से सहयोग मे लगे है। और जिले के अधिकारी भी उनके कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हो। कोरोना वायरस के विरूद्ध शासन व प्रशासन के लोग तो मुस्तैद है तो आम जनता को भी दिये गये निर्देशों का पालन करना चाहिए। इस महामारी में सभी लोग एकजुट होकर लडेंगे तो कोरोना को हारना ही पडेगा।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List