.jpg)
एसडीएम व थानाध्यक्ष द्वारा वितरित की गई राहत सामिग्री
विपिन विहारी शरण सिंह विद्यालय में 100 लोगों को राशन किट दी गयी संवाददाता -अमित पाण्डेय तरबगंज,गोण्डा-स्थानीय विकासखंड अंतर्गत स्तिथि बिपिन बिहारी शरण सिंह विद्यालय में 100 लोगों को राहत सामिग्री राशन किट उपलब्ध कराई गई। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार व थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह के मौजूदगी में क्षेत्र के गरीब जरूरतमंदों जो दिहाड़ी मजदूर, रिक्शाचालक
विपिन विहारी शरण सिंह विद्यालय में 100 लोगों को राशन किट दी गयी
संवाददाता -अमित पाण्डेय
तरबगंज,गोण्डा-
स्थानीय विकासखंड अंतर्गत स्तिथि बिपिन बिहारी शरण सिंह विद्यालय में 100 लोगों को राहत सामिग्री राशन किट उपलब्ध कराई गई।
उप जिलाधिकारी राजेश कुमार व थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह के मौजूदगी में क्षेत्र के गरीब जरूरतमंदों जो दिहाड़ी मजदूर, रिक्शाचालक पटरी के दुकानदार थे उन्हें राहत सामिग्री उपलब्ध कराते हुए लॉक डाउन के नियमो का पालन करने व कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी जानकारियां प्रदान की गई।
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा प्रदान की जाने वाली राहत सामिग्री जनपद के विभिन्न थानाध्यक्ष व उपजिलाधिकारी के द्वारा जरूरतमंद व असहाय लोगों की पहचान करके दी जा रही है।
जिसमे आज विद्यालय में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए लोगो को राहत सामिग्रीयों को प्रदान किया गया।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि अभीतक तहसील क्षेत्र में 550 लोगों को राहत सामिग्रीयों की किट के साथ ही मास्क डिटॉल व अन्य जरूरत के सामान बांटे गए हैं।
कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए देश मे लगाए गए लॉक डाउन को सफल बनाने व किसी गरीब व असहाय लोगो को कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List