.jpg)
गन्ना तौल केंद्र पर कीचड़ व जल जमाव से किसान परेशान
किसानों ने भरी हुंकार समस्या का समाधान जल्द ना कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक,गोण्डा –क्षेत्र में स्थित गन्ना तौल केंद्र पर कीचड़ और जल जमाव होने से स्थानीय किसानों को गन्ना तौल करवाने में भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। किसानों द्वारा उक्त मामले की जानकारी मिल
किसानों ने भरी हुंकार समस्या का समाधान जल्द ना कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक,गोण्डा –
क्षेत्र में स्थित गन्ना तौल केंद्र पर कीचड़ और जल जमाव होने से स्थानीय किसानों को गन्ना तौल करवाने में भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। किसानों द्वारा उक्त मामले की जानकारी मिल प्रबंधन को दी गई बावजूद इसके अधिकारियों ने समस्या का समाधान करना जरूरी नहीं समझा। ऐसे में गन्ना किसानों में यहां भारी आक्रोश व्याप्त है।

मामला गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघवापुर में स्थित गन्ना तौल केंद्र वंशीपुरवा सी से जुड़ा हुआ है। यह गन्ना तौल केंद्र दतौली चीनी मिल से संबंधित है।
बीते दिनों तेज बरसात की वजह से तौल केंद्र के यार्ड में भारी मात्रा में कीचड़ और जलजमाव है। ऐसे में वाहनों से यहां गन्ना लाकर तौल करवाने में क्षेत्रीय किसानों को काफी समस्या पेश आ रही है।
मौके पर मौजूद पूरेलेदई के किसान विनोद शुक्ला, पूरेमहा के रतिभान सिंह, बखरवा के चंद्रभान शुक्ला आदि किसानों ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिल के अधिकारियों को दी गई और यहां आकर उन्होंने जायजा भी लिया, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया गया।
किसानों ने बताया कि यहां पर अपने ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों से तौल करवाने के लिए गन्ना लाया जाता है और वाहन यहां कीचड़ में बुरी तरह से फंस जाते हैं, जो टोचेंन करवाने के बावजूद भी जल्दी नहीं निकल पाते हैं। किसानों की मानें तो यहां पर इस वजह से तमाम लोगों को दिनभर फंसे रहना पड़ता है। यह भी बताया गया कि यहां एक ट्राली की तौल करवाने के लिए घर के कई सदस्यों को एक साथ आना पड़ता है ताकि दिक्कत आने पर वह सहयोग कर सके। किसानों का कहना है कि अगर समस्या का समाधान जल्द से जल्द ना किया गया तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List