भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर घर जाकर सीएए के संबंध में विस्तृत जानकारी

भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर घर जाकर सीएए के संबंध में विस्तृत जानकारी

संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक,गोण्डा –आज दिनांक 29 जनवरी यानी बुधवार के दिन लोक जागरण मंच के तत्वाधान में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में इटियाथोक मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक इटियाथोक ब्लॉक सभागार में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य राजेश कुमार तिवारी ने की,कार्यक्रम का

संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक,गोण्डा –
आज दिनांक 29 जनवरी यानी बुधवार के दिन लोक जागरण मंच के तत्वाधान में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में इटियाथोक मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक इटियाथोक ब्लॉक सभागार में आहूत की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य राजेश कुमार तिवारी ने की,कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश कुमार तिवारी के कर कमलों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के उपरांत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला मंत्री पवन सिंह ने किया, संचालक पवन कुमार सिंह ने सर्वप्रथम इटियाथोक भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा के द्वारा अध्यक्ष महोदय का फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन वंदन किया गया।स्वागत के इसी क्रम में बारी बारी से इटियाथोक मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने मंच पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन वंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को सर्वप्रथम बैठक के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने बताया कि इस समय विरोधी पार्टियां और देश विरोधी ताकतें सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने में लगी हुई है।

वह लोगों के अंदर भ्रम फैलाकर हिंसा तोड़फोड़ और आगजनी करवाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।उनका मकसद लोगों को बरगलाना और अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना है ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए अभी तक पार्टी ने सीएए के समर्थन में जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश स्तर तक जनसभाएं की प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

उन्हें सच्चाई बताई गई की नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं अपितु पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान से धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए उन शरणार्थियों के लिए है जो काफी दिनों से हमारे देश में शरणार्थी शिविरों में पड़े हुए हैं और सरकार चाहकर भी उन्हें कोई सरकारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है क्योंकि वह हमारे देश के नागरिक नहीं है ऐसे ही लोगों को सीएए कानून के माध्यम से भारत की नागरिकता देकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है।

अब इस समय की परिस्थिति को देखते हुए आप सभी कार्यकर्ता 29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच सभी सेक्टर संयोजक अपने अपने बूथ अध्यक्षों के साथ पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए पत्र को लेकर घर घर जाएंगे और लोगों से संपर्क कर उनको सीएए के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनका नाम पता मोबाइल नंबर व व्यवसाय पत्रक में भरकर अपने-अपने मंडल अध्यक्ष के पास जमा कराएंगे और मंडल अध्यक्ष अपने मंडल के समस्त पत्र को को इकट्ठा करके भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सा समय उपलब्ध कराएंगे।

कार्यक्रम के समापन की घोषणा इटियाथोक के मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ने बैठक में उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं मंडल कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए किया।इस अवसर पर मंडल मंत्री अजय राठौर, अरुण कुमार गौतम, पवन दुबे, मंडल महामंत्री कपिलेश्वर शुक्ला, कक्कू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जय जय राम मिश्रा, अश्वनी मिश्रा सहित क्षेत्र के सम्मानित ग्राम सभा अध्यक्ष गण एवं मंडल के सभी सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष गण मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel