नगर आयुक्त ने सिटी फॉरेस्ट और ग्रीन लंग्स बनाने की मुहिम को पहनाया अमलीजामा

नगर आयुक्त ने सिटी फॉरेस्ट और ग्रीन लंग्स बनाने की मुहिम को पहनाया अमलीजामा

अलीगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार 5 जुलाई से शुरू हुए वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर के ताला नगरी और असदपुर कायम क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण किया गया। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत महापौर मोहम्मद फुरकान नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह

अलीगढ़।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार 5 जुलाई से शुरू हुए वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर के ताला नगरी और असदपुर कायम क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण किया गया।

वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत महापौर मोहम्मद फुरकान नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह महाप्रबंधक जल जितेंद्र कुमार शर्मा सहित नगर निगम के आला अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों के साथ खबर लिखे जाने तक 4150 पौधे रोपित कर शहर को सिटी फॉरेस्ट और ग्रीन लंग्स देने की मुहिम को अमलीजामा पहनाया।

वन महोत्सव में नगर आयुक्त ने अपने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को एक पेड़ लगाकर उसे गोद लेने का संकल्प दिलाया। नगर आयुक्त ने बताया प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार नगर निगम द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आने वाले दिनों में वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का प्रयास रहेगा

उन्होंने कहा यदि शहर का हर एक नागरिक एक पेड़ लगाए और उसे अपने परिवार का सदस्य समझ कर उसका भरण पोषण करें तो निश्चित रूप से अलीगढ़ शहर हरा भरा और शहर वासियों को शुद्ध हवा और पर्यावरण मिलेगा। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक संस्था दायित्व के पदाधिकारियों के साथ कल्पना सिंह जादौन ने ताला नगरी में वृक्षारोपण किया तो वही प्रगति सिंह चैहान निधि शर्मा ने भी अपने अपने नाम का पौधा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत लगाया।

वन महोत्सव सप्ताह में मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय अधिशासी अभियंता अतर सिंह सत्य हैदर जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय अवर अभियंता संजय सिंह स्वच्छता निरीक्षक अनिल आजाद प्रदीप कुमार अनिल सिंह आरसी सैनी वर्कशॉप सहायक धर्मवीर सिंह मीडिया सहायक एहसान रब कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना सहित अनेकों अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने अपने नाम के पेड़ इस महोत्सव में लगाएं और संकल्प लिया कि अपने परिवार के सदस्यों की भांति लगाए गए पेड़ को सींचेंगे और देखभाल करेंगे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel