
प्रत्येक शहरवासी को लगाना होगा एक पेड़ और करनी होगी देखभालःनगर आयुक्त
अलीगढ़। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप हरित अनावरण में वृद्धि के लिए संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े अभियान के अतंर्गत नगर निगम द्वारा सारसौल स्थित मरघट में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जहां नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल सहित सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह कर अधीक्षक अजीत कुमार राय राजेश
अलीगढ़।
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप हरित अनावरण में वृद्धि के लिए संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े अभियान के अतंर्गत नगर निगम द्वारा सारसौल स्थित मरघट में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
जहां नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल सहित सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह कर अधीक्षक अजीत कुमार राय राजेश कुमार जैन वर्कशाप सहायक धर्मवीर सिंह संजय सक्सेना मीडिया सहायक अहसान रब, क्षेत्रीय पार्षद पूरन सिंह दिवाकर सुरेंद्र पचैरी नामित पार्षद प्रवीन आर्य ने पौधे रोपित कर उन्हें गोद लिया और संकल्प लिया पौधों को हर संभव प्रयास करके जीवित रखने का प्रयास करेंगे।
सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत पर शहर के प्रमुख मार्गों, नगर निगम खाली भूखंड, मरघट, कब्रिस्तान, पोखर, तालाब आवासीय कॉलोनी में युद्ध स्तर पर विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे रोपित करने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया शहरवासियों के लिए शुद्ध वातावरण और शुद्ध हवा उपलब्ध कराए जाने के लिए नगर निगम का प्रयास ग्रीन लंग्स डवलप करने का है जिसके लिए निर्णय लिया गया है
कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जहाँ एक ओर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा तो वहीं शहर को हरा-भरा बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों के सहयोग से युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा और शहर के प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक भी पेड़ लगाने के साथ-साथ उसको गोद लेकर उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List