1.jpeg)
राज्यपाल ने चार कुलपतियों का कार्यकाल बढ़ाया
स्वतंत्र प्रभात, स्पेशल कॉरेसपॉंडेंट- राज यादव लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपतियों का कार्यकाल तीन माह की अवधि अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति अथवा
स्वतंत्र प्रभात, स्पेशल कॉरेसपॉंडेंट- राज यादव
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपतियों का कार्यकाल तीन माह की अवधि अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति अथवा अग्रिम आदेशों तक विस्तारित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रो0 अनिल कुमार शुक्ला कुलपति महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली का कार्यकाल 25 अप्रैल, 2020 को, प्रो0 श्रीनिवास सिंह कुलपति मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर का कार्यकाल 27 अप्रैल, 2020 को, प्रो0 विजय कृष्ण सिह कुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर का कार्यकाल 28 अप्रैल, 2020 को तथा प्रो0 राजा राम यादव कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का कार्यकाल 01 मई, 2020 को समाप्त हो रहा था।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List