
ABVP ने पुलवामा शहीदों की पहली बरसी तिरंगा यात्रा मे हुआ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
पुलिस प्रशासन की अगुवाई में चली उल्टा तिरंगा यात्रा पुलवामा शहीदों की याद में निकाली गई 71 मीटर तिरंगा यात्रा में पुलिस की अगुवाई में नौनिहाल लेकर चले उल्टा तिरंगा पुलिस प्रशासन ही नहीं ABVP के पदाधिकारियों भी रहे शामिल अटरिया सीतापुर:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अटरिया के द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा

पुलिस प्रशासन की अगुवाई में चली उल्टा तिरंगा यात्रा
पुलवामा शहीदों की याद में निकाली गई 71 मीटर तिरंगा यात्रा में पुलिस की अगुवाई में नौनिहाल लेकर चले उल्टा तिरंगा पुलिस प्रशासन ही नहीं ABVP के पदाधिकारियों भी रहे शामिल
अटरिया सीतापुर:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अटरिया के द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रदेशभर में शहीदों को नमन किया गया। 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में 44 जवानों को शहादत मिली थी। नगर इकाई अटरिया की ओर से 71 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई व शहीदों को याद किया गया। तिरंगा यात्रा अशोक एकेडमी से शुरू होकर स्टेशन रोड, नीलगांव रोड होते हुये श्रद्धाजंली सभा स्थल पर पहुँचकर तिरंगा यात्रा का समापन किया।

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के गाने गाए गए, पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे के नारे लगाए गए। स्कूल की छात्राओं के द्वारा पुलवामा हमले पर बने देशभक्ति गीतों पर जम कर डांस किया गया किंतु ABVP के कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय पुलिस बल ने भी उल्टे तिरंगे की तरफ ध्यान नहीं किया जबकि किसी भी दिशा से तिरंगे को देखा जाए तब भी वह उल्टा नहीं होना चाहिए जबकि ऐसे खास मौकों पर विशेषकर ध्यान अग्रसर करना अनिवार्य होता है किंतु जिस तिरंगे के पीछे शहीदों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे
उसी तिरंगे को उल्टा लेकर के प्रदर्शन करते रहे। एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री राहुल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम देश में सुरक्षित हैं, तो इसके पीछे हजारों जवानों की शहादत है। हमारे जवान देश की रक्षा में दिन रात बॉर्डर पर अपनी जान की परवाह किए बगैर डटे हैं। वही बी एस कामांडर जितेंद्र कुमार ने इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम में विभाग संघटन मंत्री पंकज पाठक, जिलासह प्रमुख उपेंद्र त्रिपाठी, मयंक सिंह चौहान, विमल तिवारी, भूपेंद्र सिंह, बीएसएफ कमांडर जितेंद्र कुमार, अभिषेक शुक्ला, वायुनायक कश्यप,ज्ञानेंद्र मिश्रा, अमित मिश्रा, हर्षित बाजपेई,अंकित गिरी,गौरव मिश्रा, सचिन राज, मानस अवस्थी,रमाकान्त यादव,सचिन यादव, सचिन कुमार, अक्षय लाल,गंगाराम लोधी,आकाश पांडेय, निधी श्रीवास्तव, साक्षी श्रीवास्तव, ममता सिंह,बबली रावत,रागिनी यादब, अंजू पाल समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र व छात्राये उपस्थित रही।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List