यादव महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव ददन सिंह यादव ने जे पी नड्डा भाजपा अध्यक्ष से की मांग।

यादव महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव ददन सिंह यादव ने जे पी नड्डा भाजपा अध्यक्ष से की मांग।

Special Correspondent- RAJ YADAV (Swatantra Prabhat Media) भोपाल। यादव महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव ददन सिंह यादव ने जे पी नड्डा भाजपा अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि माननीय हम सभी को प्रसन्नता है कि म.प्र. में शिवराज जी के नेतृत्व में सशक्त एवं सफल सरकार चल रही है और आपने वह मुख्यमंत्री राज्य

Special Correspondent- RAJ YADAV (Swatantra Prabhat Media)

भोपाल। यादव महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव ददन सिंह यादव ने जे पी नड्डा भाजपा अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि माननीय हम सभी को प्रसन्नता है कि म.प्र. में शिवराज जी के नेतृत्व में सशक्त एवं सफल सरकार चल रही है और आपने वह मुख्यमंत्री राज्य को दिया है जिनका एक विशाल एवं परिपक्व अनुभव है। यादव समाज के तरफ से हम लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को पत्र लिखकर ‘डॉ. मोहन यादव’ जी को ‘कैबिनेट मंत्री’ बनाने की मांग की है। श्री यादव ने कहा कि आपको अवगत कराना चाहता हूंँ की म.प्र. में यादव समाज की जनसंख्या लगभग 80 लाख के आसपास है इसके बावजूद भी राज्य सरकार के गठन में यादव समाज को किसी भी तरह का कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला। हम सभी का आग्रह है जैसा कि सन् 1993 से लेकर 2003 तक कांग्रेस की सरकार के अंदर कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व.सुभाष यादव जी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और म.प्र. राज्य के ‘उपमुख्यमंत्री’ के रूप में सफल नेतृत्व दिया, उनके साथ बीआर यादव जी अखंड प्रताप यादव जी, समेत कांग्रेस सरकार में भी यादव समाज का एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में योगदान रहा है।        

यादव महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव ददन सिंह यादव ने जे पी नड्डा भाजपा अध्यक्ष से की मांग।

श्री यादव ने बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से अपील करते हुए कहा  है कि जब म.प्र. में भाजपा की सरकार आई तो ‘यादव समाज’ का गौरव बढ़ाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने म.प्र. के अंदर स्व. बाबूलाल गौर जी के रूप में राज्य का मुख्यमंत्री दिया हम आपके आभारी हैं कि कांग्रेस पार्टी ने उपमुख्यमंत्री दिया तो आपने राज्य का मुख्यमंत्री तक दिया।    

यादव महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव ददन सिंह यादव ने जे पी नड्डा भाजपा अध्यक्ष से की मांग।

 श्री यादव ने कहा कि मान्यवर भाजपा ने मंत्री के रूप में बद्री लाल यादव एवं कई महत्वपूर्ण पद भी यादव समाज को दिया है उसी तरह से कांग्रेस की पुनः सन् 2018 में जब सरकार आई तब कांग्रेस ने भी तीन कैबिनेट मंत्री दिए सचिन यादव, हर्ष यादव, तथा लाखन सिंह यादव समेत अन्य लोगों को भी बहुत सी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार ने देने का काम किया। मान्यवर हम चाहते हैं कि म.प्र. के अंदर भाजपा से ‘दो विधायक ‘ जीत करके आए हैं जो राज्य सरकार में सहयोग के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्री यादव ने बीजेपी अध्यक्ष से निवेदन करते हुए कहा कि ‘डॉ. मोहन यादव ‘ जी को  राज्य सरकार ‘ कैबिनेट मंत्री ‘ बनाकर यादव समाज का गौरव बढ़ाने का काम करेंगे एवं हमारे यादव समाज के दूसरे विधायक जो भाजपा में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहें अन्य सभी नेताओं को निगम मंडलों के विस्तार में जगह देने की कृपा करेंगे यादव समाज के हम सभी लोग आपके आभारी रहेंगे। 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel