लगातार भारी बारिश के कारण घाघरा का बढ़ा जलस्तर ग्रामीणों की उड़ी नींद
उधर लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने बांध की मुश्किलों को बढ़ा दिया है जगह जगह रैंकट्स हो गए है
स्वतंत्र प्रभात
शुक्रवार शाम को जलस्तर खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर नीचे यानी 105.766 पर था। वहीं शनिवार को सुबह को 13 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। दोपहर को जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान को पार करके 6 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। उस समय पानी का डिस्चार्ज 4 लाख 1 हजार 614 क्यूसेक रहा। शाम होते होते जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। शाम तक घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 8 सेंटीमीटर ऊपर चला गया। रविवार को जलस्तर में बढ़ोत्तरी अधिक होने की सम्भावना जताई जा रही है। यह जलस्तर तेजी से बढ़त बनाए हुए है जो खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर जाने कि आशंका है। उधर लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने बांध की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। जगह जगह रैंकट्स हो गए है।

Comment List