भ्रष्टाचार को बंद करा कर किसानों का पारदर्शिता के साथ धान खरीदा जाय

भ्रष्टाचार को बंद करा कर किसानों का पारदर्शिता के साथ धान खरीदा जाय

भ्रष्टाचार को बंद करा कर किसानों का पारदर्शिता के साथ धान खरीदा जाय


इमिलिया चट्टी-

रविवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी के निवास स्थान पर सम्पन्न किया गया जिसका अध्यक्षता शिवप्रसाद सिंह जिला उपाध्यक्ष  ने किया पंचायत मे निम्न प्रस्ताव पास किया गया। जनपद में धान क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद में हिला हवाली की जा रही हैं बोरे की कमी दिखाकर नमी वगैरह के वजह से परेशान किया जा रहा है साथ में किसानों का शोषण किया जा रहा है,वही सिद्धनाथ सिंह ने कहा की भ्रष्टाचार को बंद करा कर किसानों का पारदर्शिता के साथ धान खरीदा जाया ।

अहरौरा सहकारी संघ पर विगत कई वर्षों से पी सी एफ का  धान क्रय केंद्र रहा है सितंबर माह में जिलाधिकारी  के अध्यक्षता में किसानों के बैठक में यह क्रय केंद्र सूची में रहा है लेकिन वहां पर धान खरीद नहीं हो रही है लिहाजा उस क्रय केंद्र पर धान खरीद प्रारंभ कराई जाए।सहकारी समितियों पर डीएपी यूरिया की कमी बराबर बनी रहती है समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी यूरिया उपलब्ध कराया जाए। राजकीय कृषि रक्षा इकाई केंद्रों पर विगत वर्षों से ही कीटनाशक दवा एवं खरपतवार नाशक दवाएं उपलब्ध नहीं है किसान हित में केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध कराई जाए।

सिंचाई खंड चुनार अंतर्गत शेखा  माइनर में देलवापुर ग्राम सभा के पास साइफन को साफ करा कर दोनों तटबंध को मजबूत बनाया जाए।भारत के प्रथम सीडीएस परमश्रधेय बिपिन रावत जी व मधुलिका रावत समेत हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए 13 जवानों का भारतीय किसान यूनियन की तरफ से शोक संवेदना प्रकट करते हैं।

जिसमे निम्न लोग उपस्थित रहे प्रहलाद सिंह प्रदेश सचिव, कंचन सिंह जिलाध्यक्ष, सिद्धनाथ सिंह पूर्वजिलाध्यक्ष,स्वामी दयाल सिंह कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह जिलामहासाचिव , अनिल सिंह रेलवे संघर्ष समिति अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह युवा जिला अध्यक्ष, विश्वनाथ सिंह जिला महासचिव युवा, छन्नू सिंह प्रचार मंत्री मोहम्मद अलाउद्दीन ,पप्पू ,शीतला प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, शिवप्रसाद सिंह, महेंद्र सिंह ,  सुखी बाबा राम सिंगार सिंह।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel