नदी में पुल के निर्माण को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में अब महिलाओं ने धरना प्रदर्शन का संभाल मोर्चा

नदी में पुल के निर्माण को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में अब महिलाओं ने धरना प्रदर्शन का संभाल मोर्चा

नदी में पुल के निर्माण को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में अब महिलाओं ने धरना प्रदर्शन का संभाल मोर्चा


स्वतंत्र प्रभात 
 

हमीरपुर

ग्राम चमर खन्ना में चंद्रावल नदी में पुल के निर्माण को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में अब महिलाओं ने धरना प्रदर्शन का मोर्चा संभाल लिया है, उनका कहना है कि जब तक गांव की नदी में पुल का शिलान्यास नहीं हो जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

                                अवगत हो कि खंड विकास क्षेत्र मौदहा के ग्राम चमर खन्ना के निवासी गण काफी अरसे से गांव के पास बह रही चंद्रावल नदी में पुल बनवाने की मांग करते आ रहे थे जिसके चलते प्रशासन में उनकी मांग को जायज मानते हुए उक्त नदी में पुल बनाने की मंजूरी दे दी थी लेकिन हाल में ही जनपद में ही आए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य द्वारा ग्राम छिरका मौजे में चंद्रावल नदी में पुल बनने की घोषणा कर देने से चमर खन्ना के ग्रामीणों में मायूसी छा गयी।

उन्होंने काफी संघर्ष के बाद अपने अरमानों में पानी फिरता देख ग्रामीणों में बैठक कर एक संघर्ष समिति का गठन कर उसके अध्यक्ष रतन ब्रह्मचारी के नेतृत्व में गांव के देवी स्थल पर सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर चमार खन्ना मौजे पर चंद्रावल नदी में पुल बनवाने की मांग होना शुरू कर दिया। आज धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन गांव की दर्जनों महिलाओं ने धरना स्थल पर पहुंच मोर्चा संभालते हुए कहा कि जब तक उनके गांव के मौजे पर  चंद्रावल नदी पर पुल के निर्माण का शिलान्यास नहीं हो जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इस धरना प्रदर्शन में ग्रामीणों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel