
भगवा हिन्दू क्रान्ति दल 40 दिवसीय जन आन्दोलन करेगा : अनुराग सिंह
On
स्वतंत्र प्रभात जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की माँग को लेकर देश में लगातार संघर्ष कर रहे हिन्दू संगठन भगवा हिन्दू क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह ने अब पूरे देश में 40 दिनों तक जन आन्दोलन करने की घोषणा की है व संवाददाता से बात करते हुए कहां की देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्रालय
स्वतंत्र प्रभात जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की माँग को लेकर देश में लगातार संघर्ष कर रहे हिन्दू संगठन भगवा हिन्दू क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह ने अब पूरे देश में 40 दिनों तक जन आन्दोलन करने की घोषणा की है व संवाददाता से बात करते हुए कहां की देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्रालय व प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखने की बात कहीसोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा करते हुए अनुराग सिंह ने बताया कि हमारा संगठन देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने हेतु जन्तर मन्तर पर सांकेतिक प्रदर्शन, गोष्ठी आयोजन आदि का सहारा ले चुका है परन्तु आज तक जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में लागू नही हो पाया है ।। अनुराग सिंह ने कहा किपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा बनाये गए 11 सदस्यीय संविधान समीक्षा आयोग (वेंकटचलैया आयोग) ने 2 वर्ष तक अथक परिश्रम और विस्तृत विचार-विमर्श के बाद संविधान में आर्टिकल 47A जोड़ने और जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने का सुझाव दिया था जिसे आज तक लागू नहीं किया गया. अब तक 125 बार संविधान में संशोधन हो चुका है, 3 बार सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी बदला जा चुका है, सैकड़ों नए कानून बनाये गए लेकिन देश के लिए सबसे ज्यादा जरुरी जनसँख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया जबकि ‘हम दो-हमारे दो’ कानून से भारत की 50% समस्याओं का समाधान हो जाएगा.वेंकटचलैया आयोग ने 2 वर्ष तक कड़ी मेहनत और सभी सम्बंधित पक्षों से विस्तृत विचार-विमर्श के बाद 31 मार्च 2002 को अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी था. इसी आयोग की सिफारिस पर मनरेगा, राईट टू एजुकेशन, राईट टू इनफार्मेशन और राईट टू फूड जैसे महत्वपूर्ण कानून बनाये गए लेकिन जनसँख्या नियंत्रण कानून पर संसद में चर्चा भी नहीं हुयी. इस आयोग ने मौलिक कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया था जिसे आज तक लागू नहीं किया गया. अंततः भगवा हिन्दू क्रान्ति दल अब पूरे देश में 40 दिनों तक आक्रोश जन आन्दोलन करेगा |
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

26 Mar 2023 22:25:31
संसार में इंसानियत और रूहानियत के संगम की नितान्त आवश्यकता है जब आत्मा, परमात्मा को जानकर अर्थात् रूहान से जुड़कर...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List