मुख्यमंत्री योगी के समक्ष गूंजी खजनी के विकास की आवाज, राजेन्द्र सेठ ने सौंपा मांगपत्र
नगर पंचायत, स्ट्रीट लाइट, छताई पुल सुरक्षा और विद्यालय उन्नयन समेत कई मुद्दे उठाए
ब्युरो कार्यालय (गोरखपुर) उत्तर प्रदेश
ख़जनी -गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से बुधवार को गोरक्षनाथ मंदिर में खजनी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं हिन्दू युवा वाहिनी के जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सेठ, कसौधन ज्वैलर्स के प्रोपराइटर विमल कुमार तथा हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री हृदय नारायण पाण्डेय शामिल रहे।
राजेन्द्र सेठ ने मुख्यमंत्री को एक विस्तृत मांगपत्र सौंपते हुए खजनी बाजार के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने खजनी बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
सड़क सुरक्षा और जाम की समस्या पर जताई चिंता
Read More पिपरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालयमुलाकात के दौरान खजनी-कटघर से जैतपुर तक स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई। राजेन्द्र सेठ ने बताया कि रात के समय अंधेरे के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भारी वाहनों द्वारा टोल टैक्स बचाने के लिए खजनी मार्ग का उपयोग किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि इससे लगातार जाम और सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा रही है।
छताई पुल पर पुलिस चौकी और सुरक्षा जाली की मांग
राजेन्द्र सेठ ने छताई पुल पर स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने, पुल के दोनों किनारों पर सुरक्षा जाली लगाने तथा पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने छताई पुल से खजनी बाजार तक भारी वाहनों से उत्पन्न जाम की समस्या से संबंधित तस्वीरों और तथ्यों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय को हाईस्कूल में अपग्रेड करने की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने खजनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के उन्नयन का मुद्दा भी उठाया। राजेन्द्र सेठ ने बताया कि कभी हजारों छात्र-छात्राओं से गुलजार रहने वाला यह विद्यालय आज सीमित संख्या तक सिमट गया है। उन्होंने विद्यालय को हाईस्कूल स्तर तक अपग्रेड किए जाने की मांग की ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके।
मुख्यमंत्री ने दिया विकास कार्यों का भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खजनी उनका पुराना लोकसभा क्षेत्र रहा है और क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के आश्वासन से प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया।


Comments