नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
हनुमान गढ़ी मंदिर में जेष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
रायबरेली रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में जेष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
महराजगंज: रायबरेली रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में जेष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अनुराग अग्रहरि के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसके पश्चात हवन-पूजन संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
वहीं, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित करना केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी भक्तों से सेवा भाव बनाए रखने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, पहरेमऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह, समय बहादुर, ज्ञानप्रकाश जायसवाल, नामित सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान, धनश्याम चौरसिया, दयाशंकर सिंह, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, अशोक वर्मा, एमपी सिंह गैस एजेंसी, अभिषेक पाण्डेय, राजू मौर्य, एसएमआई रोहित द्विवेदी, शौरभ, बृजेश प्रताप सिंह, पुनीत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राजेश प्रताप सिंह, शिवबरन साहू, सुधीर साहू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान हनुमान भक्तों ने सेवा भाव से व्यवस्थाएं संभालीं और श्रद्धालुओं को प्रसादवितरण में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा।
भाजपा नेता महराजगंज समाचार महराजगंज धार्मिक आयोजन सेवा भाव भंडारा उत्तर प्रदेश समाचार स्थानीय समाचार श्रद्धालु सामाजिक एकता हवन पूजन हनुमान जी पूजा धार्मिक कार्यक्रम प्रसाद वितरण सामाजिक सेवा भंडारा आयोजन हवन पूजा रायबरेली रोड हनुमान गढ़ी मंदिर बड़े मंगल जेष्ठ माह सुंदरकाण्ड पाठ हनुमान भक्त अनुराग अग्रहरि राजाराम त्यागी प्रभात साहू मंदिर आयोजन भक्तिमय माहौल जनसहभागिता


Comments