श्रमिक दिवस पर लाल सितारा पुस्तक का हुआ लोकार्पण
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर डीपी ओझा ने किया
प्रतापगढ़। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ की ओर से जिला पंचायत सभागार में समारोह का आयोजन किया गया।जन कवि स्वर्गीय रघुवीर सिंह पवन की रचनाओं का संग्रह लाल सितारा का लोकार्पण किया गया। उल्लेखनीय है की लाल सितारा का प्रकाशन इंक पब्लिकेशन प्रयागराज ने किया है और इसकी मार्केटिंग और वितरण अनुज प्रशासन से किया गया।इस अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के महामंत्री एनपी मिश्रा ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया। जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा ने कार्यक्रम एवं पुस्तक की भूमिका रखते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर डीपी ओझा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय प्रगतिशील जनवादी शायर जमुना प्रसाद उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि सोभीनाथ अनाड़ी फैजाबादी तथा डॉक्टर एसके पांडे रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपना संबोधन देने वाले वक्ताओं ने मजदूरों की दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए शोषण विहीन समाज के निर्माण पर बल दिया। वक्ताओं में मुख्य रूप से रामबरन सिंह, वीपी त्रिपाठी, डीपी सिंह, राजमणि पांडे, सलीमुद्दीन, लाल बहादुर तिवारी जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल, आदि अपने वक्तव्य दिए। इस अवसर पर साहित्यकारों में मुख्य रूप से आचार्य अनीश देहाती, निर्झर प्रतापगढ़ी, राजेंद्र राज, डॉ दयाराम मौर्य रत्न ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन कवि सुनील प्रभाकर ने किया। साहित्यकारों में इस अवसर पर प्रमुख रूप से आफताब जौनपुरी, मुर्तजा आजाद, डॉ राजेंद्र यादव, वैध बरसाती आदि उपस्थित सभी साहित्यकारों का अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों कर्मचारी संगठन के नेतागण आदि उपस्थित थे। डॉ डीपी ओझा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि रघुवीर सिंह पवन का व्यक्तित्व और उनकी रचनाएं प्रसिद्ध कवि धूमिल,अज्ञेय, निराला जैसे महान कवियों के स्तर की है।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एसके पांडे ने कहा कि प्रगतिशील आंदोलन को जो प्रेरणा देता है, संचालित करता है और उसे सार्थक दिशा देता है वही प्रगतिशील साहित्यकार है। लाल सितारा रघुवीर सिंह पवन की कृतियों का संग्रह प्रगतिशील साहित्य में श्री वृद्धि करेगा। सोभनाथ अनाड़ी प्रसिद्ध गीतकार एवं साहित्यकार ने इस अवसर तपता सूरज लम्बा रास्ता छोटे-छोटे लोग गीत सुना कर 1 मई 1886 से अब तक श्रमिक आंदोलन में अपनी शहादत देने वाले और योगदान देने वालों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और रघुवीर सिंह पवन की स्मृतियो को लाल सलाम करते हुए अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। साहित्यकार कवि मुख्य अतिथि जमुना प्रसाद उपाध्याय ने इस अवसर पर लाल सितारा के प्रकाशन के लिए जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा, अनुज प्रकाशन के नागेंद्र अनुज तथा संपादक साहित्यकार राजमूर्ति सिंह सौरभ और सुनील प्रभाकर के प्रति आभार व्यक्त किया।
pratapgarh news स्वतंत्र प्रभात समाचार मजदूर आंदोलन cultural event pratapgarh workers rights India Labour Day Pratapgarh लाल सितारा पुस्तक लोकार्पण World Labour Day 2026 श्रमिक दिवस समारोह trade union council Pratapgarh Raghuveer Singh Pawan progressive literature Hindi literary event Pratapgarh जनकवि रघुवीर सिंह पवन मजदूर दिवस कार्यक्रम हिंदी साहित्य समाचार book launch event UP labour movement Hindi progressive writers India district news Pratapgarh


Comments