भैया-बहनों के अभिभावक की अभिभावक गोष्टी का आयोजन

दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


बेतिया. दिनांक 02 मई को बाबा हरिदास नागा सरस्वती शिशु-बालिका विद्या मंदिर राजड्योढ़ी बेतिया के वंदना सभागार में कक्षा अरुण, उदय, प्रभात और प्रथम के भैया-बहनों के अभिभावक की अभिभावक गोष्टी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय अभिभावक प्रतिनिधि रितु कुमारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता ओझा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर अभिभावक बंधुओं ने बच्चों के चतुर्दिक विकास हेतु अपनी-अपनी अभिमत दिये। बच्चों के शैक्षणिक विकास हेतु विभिन्न सामग्रीयों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। विद्यालय परिसर में झुला, फिसलन पट्टी आदि का निर्माण होनी चाहिए। साथ ही मासिक जांच परीक्षा आदि प्रतिमाह होनी चाहिए।

अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय के वाटिका खण्ड की प्रमुख प्रणिता श्रीवास्तव ने बच्चों के सर्वांगीण विकास करने हेतु सभी बच्चों के माता-पिता और अभिभावक बंधुओं को सुनिश्चित किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें