फीचर्ड
राजनीति
मजदूर दिवस पर श्रमिक आरोग्य मेला आयोजित
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, यूनिट उतरौला में श्रमिक आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।
बलरामपुर श्रीदत्तगंज (बलरामपुर) 1 मई।अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, यूनिट उतरौला में श्रमिक आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। शिविर में श्रीदत्तगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
मेले में शुगर एवं पावर यूनिट के 500 से अधिक श्रमिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर, टीबी स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे सुविधा उपलब्ध कराई गई। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक टीकाकरण भी किया गया।
शिविर में डॉ. मुन्ना सिंह, डॉ. प्रतिभा, डॉ. के.के. शुक्ला एवं नेत्र सहायक सुरेश ने भी सेवाएं दीं। मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख (शुगर) श्याम सिंह एवं इकाई प्रमुख (पावर) समीर साबत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान इंजीनियरिंग हेड देवेंद्र सिंह यादव, प्रोडक्शन हेड राघवेंद्र श्रीवास्तव, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन से के.पी. सिंह, एचआर विभाग से आशीष दुबे, लीगल हेड अशोक पांडे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने श्रमिकों एवं कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे श्रमिक हित में सराहनीय कदम बताया।
बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य जागरूकता श्रमिक कल्याण स्वस्थ जीवनशैली अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस श्रमिक आरोग्य मेला श्रीदत्तगंज बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड उतरौला यूनिट डॉ आनंद प्रकाश त्रिपाठी श्रमिक स्वास्थ्य जांच ब्लड प्रेशर जांच शुगर जांच टीबी स्क्रीनिंग एक्स-रे सुविधा निःशुल्क दवाएं टीकाकरण संतुलित आहार औद्योगिक स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्वास्थ्य


Comments