व्यापार मंडल के महामंत्री का जन्मदिन  मनाया गया

व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं और उनका यह समर्पण आगे भी निरंतर जारी रहेगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी। व्यापार मंडल के महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता घनश्याम जायसवाल का जन्मदिन उनके कार्यालय में समर्थकों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद विनय जायसवाल ‘बाबा’ एवं व्यापारी नेता लाल जी जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद विनय जायसवाल ‘बाबा’ ने कहा कि घनश्याम जायसवाल लंबे समय से समाज और व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं और उनका यह समर्पण आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
 
इस मौके पर सुशील गुप्ता, सुनील जायसवाल, राहुल जायसवाल पत्रकार, पिंटू विश्वकर्मा, विक्की कौशल, पप्पू मास्टर, अशोक अग्रवाल, माधो विश्वकर्मा, दशरथ जायसवाल सहित अनेक समर्थक उपस्थित रहे।वहीं दूसरी ओर, व्यापार मंडल नैनी के अध्यक्ष एवं पार्षद राकेश जायसवाल ने मेवलाल बगिया चौराहे पर घनश्याम जायसवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुभाष चंद्र केसरवानी, राजेश शर्मा, राजीव वर्मा ‘गुड्डू’, धर्मराज पटेल, हासीम खान, सोनू मिश्रा, विनोद माली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार