जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, दिये गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर

किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का जिलाधिकारी चर्चित गोंड द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत पेयजल पुनर्गठन योजना, राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती, कलवारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

IMG_20260501_183253

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि घोरावल नगर पंचायत की पेयजल पुनर्गठन योजना को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव हेतु जनहित में जिला प्रशासन ने की एडवाइजरी जारी Read More लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव हेतु जनहित में जिला प्रशासन ने की एडवाइजरी जारी

कलवारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व सड़क चौड़ीकरण का कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने मौके पर ही सड़क निर्माण में प्रयुक्त गिट्टी की मात्रा का सत्यापन कराया तथा अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण इस प्रकार किया जाए कि आवागमन सुरक्षित, सुगम और दीर्घकालिक हो सके।

करेली के मुर्गा दरबार क्षेत्र में भीषण आग, छोटू लाल की दुकान जलकर राख। Read More करेली के मुर्गा दरबार क्षेत्र में भीषण आग, छोटू लाल की दुकान जलकर राख।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया, ताकि जनपद के समग्र विकास को गति मिल सके और जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

बभनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अवैध शराब परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार Read More बभनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अवैध शराब परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार

इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी एवं ग्रामीण) तथा जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार