अज्ञात वाहन ने रोड पार कर रहे युवक को रौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले मौत

पुलिस को सूचना दी,, मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर ग्रामीण। घाटमपुर  मुगल रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,, लेकिन सीएचसी पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं, फरार चालक ुव वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है,, कानपुर नगर जनपद के घाटमपुर में रेउना थाना क्षेत्र के शाखा जनवारा के आगे कानपुर देहात बाडॅर पर गुरुवार देर रात पैदल मुगल रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,,जब तक उसे सीएचसी लाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई,,
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं,, कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी राकेश 30 वर्ष किसी काम से जा रहा था,, जैसे ही शाखा जनवारा के मूसानगर की ओर वह पैदल ही सड़क पार कर रहा था,तभी कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और वाहन समेत चालक फरार हो गया,, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़े देखा,, तो पुलिस को सूचना दी,, मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची,,
 
जहां डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया , पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं,,रेउना थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज राजपूत ने बताया कि दोनों जनपदों के चलते युवक किसी काम से आया था,,तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया,चालक और वाहन की तलाश में जुटी है ,,, बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार