समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पुनः डायरेक्टर बनाये गये 

ऐसे में सर्वसम्मति से बोर्ड की बैठक में रोशनलाल उमरवैश्य को इंटरनेशनल डायरेक्टर की जिम्मेदारी पुनः दी जा रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। एलायंस क्लब इंटरनेशनल की कोलकाता में संपन्न बैठक में क्लब के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट मनीष लाखोटिया ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी समाज में निरंतर बने रहने वाले प्रतापगढ़ के समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य को पुनः सत्र 2026-27 का इंटरनेशनल डायरेक्टर के पद से नवाजा गया।इंटरनेशनल प्रेसिडेंट मनीष लाखोटिया ने कहा कि रोशनलाल उमरवैश्य ने अपने सेवा कार्यों से क्लब को निरंतर नई ऊंचाईयां प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में सर्वसम्मति से बोर्ड की बैठक में रोशनलाल उमरवैश्य को इंटरनेशनल डायरेक्टर की जिम्मेदारी पुनः दी जा रही है।
 
फाउंडर प्रेसिडेंट सतीश लाखोटिया, पूर्व प्रेसिडेंट केजी अग्रवाल, भूपेंद्र चाहवाला, सुशील अग्रवाल ने कहा कि रोशनलाल ने अपने सेवा कार्यों से इंटरनेशनल स्तर की पहचान बनाने में सफल हुए हैं। उनके बहुमुखी सेवा कार्य से क्लब का मान बढ़ रहा है। पुनः इंटरनेशनल डायरेक्टर बनाए जाने पर क्लब के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने खुशी जाहिर की। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य ने कहा कि रोशनलाल को अंतरराष्ट्रीय निदेशक बनाए जाने पर पूरा प्रतापगढ़ गौरवान्वित हो रहा है। रोशनलाल ने पशु पक्षियों, वृद्धजनों के साथ महाकुंभ में जो सेवा की वह अनुकरणीय है।
 
इस पद पर पुनः नियुक्त होने पर समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने इंटरनेशनल प्रेसिडेंट मनीष लाखोटिया, पूर्व प्रेसिडेंट भूपेंद्र चाहवाला, केजी अग्रवाल, तृप्ताकौर जुनेजा, सरिता बर्मन, कमाल लाखोटिया का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी आप द्वारा दी गई है इसे पूरी तरह निभाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर राजीव कुमार आर्य, विनय श्रीवास्तव, आनंद मोहन ओझा, संतोष कुमार, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, देवानंद, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, आदर्श कुमार, अर्चना खंडेलवाल, रेखा उमरवैश्य, सुधा अग्रवाल, ज्योति खंडेलवाला, पूनम गुप्ता आदि ने खुशी जाहिर की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार