ब्लड बैंक के संयुक्त शिविर में 37 यूनिट रक्त संग्रह

कुल 37 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

करेलाबाग प्रयागराज। शहर में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए रोटरी क्लब एकेडमी एवं नाज ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में करैला बाग स्थित बेनहर स्कूल एण्ड कॉलेज के जाहिदा ऑडीटोरियम में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। “ब्लड इज लाइफ, पास इट ऑन” थीम पर आयोजित इस शिविर में कुल 37 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। शिविर में शामिल सभी रक्तदाताओं ने इसे एक सामाजिक दायित्व बताते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया।

रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए रोटेरियन तारिक खान, डॉ. सैय्यद नाजिम अहमद, डॉ. नाज फात्मा, डॉ. विश्वदीप केसरवानी, डॉ. निहारीका केसरवानी, डॉ. आरिज क़ादरी, डॉ. आशुतोष अग्रवाल, रिज़वान खान, असरा नवाज़, आफताब अहमद, अकबर खान, अहमद उल्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर के समापन पर रोटरी क्लब एकेडमी एवं नाज ब्लड बैंक की ओर से सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हो सकें।

About The Author

Post Comments

Comments