सोरांव तहसील परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अके

देखते ही देखते वहां रखे बिजली के उपकरण धू-धू कर जलने लगे और पूरे कमरे में धुआं भर गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज, सोरांव। सोरांव तहसील परिसर में गुरुवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना से तहसील में मौजूद कर्मचारी, अधिवक्ता और आमजन में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तहसील परिसर के एक कार्यालय में अचानक बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते वहां रखे बिजली के उपकरण धू-धू कर जलने लगे और पूरे कमरे में धुआं भर गया।

बड़ा हादसा टला
समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना में कई बिजली के उपकरण जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। तहसील प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए शॉर्ट सर्किट के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए बिजली व्यवस्था की जांच और सुधार के निर्देश भी दिए गए हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें