धनैचा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
चिकित्सकों द्वारा आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच के साथ-साथ आवश्यक सुझाव भी दिए गए
प्रयागराज। आशुतोष मेमोरियल स्कूल, धनैचा में रोटरी क्लब के सहयोग से शंकर नेत्रालय द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण कुमार मिश्रा (पिंटू नेता), नामित पार्षद, नगर निगम प्रयागराज ने किया।
उद्घाटन के अवसर पर आयोजकों एवं उपस्थित लोगों ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। चिकित्सकों द्वारा आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच के साथ-साथ आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
इस अवसर पर आशुतोष मेमोरियल के डायरेक्टर गिरीश पांडेय ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था आगे भी समाजसेवा के ऐसे कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के चेयरमैन शशांक जैन, पूर्व प्रधान नागेंद्र चौहा, आनंद मिश्र, धर्मानंद पाण्डेय, अमित मिश्र एवं अंकित मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
prayagraj news Local News Prayagraj Free Medical Camp Medical Camp News स्वास्थ्य जागरूकता Health camp India public health India free eye camp Prayagraj निशुल्क नेत्र जांच शिविर eye checkup camp धनैचा कार्यक्रम rural health service healthcare awareness India नेत्र रोग जांच Rotary Club service शंकर नेत्रालय शिविर समाजसेवा कार्यक्रम eye care awareness doctors consultation camp NGO activity India community service event charity health camp medical outreach India eye treatment camp social work India


Comments