सरसौल जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र आरिज खान का इसरो में चयन
इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में गवॅ और उत्साह का माहौल है
घाटमपुर। कानपुर नगर के कस्बा सरसौल स्थिति जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र मोहम्मद आरिज खान ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से पूरे जनपद का नाम रोशन किया है,, कक्षा नौ के इस मेधावी छात्र का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो द्रारा संचालित प्रतिष्ठित युविका यानि यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के लिए हुआ है,,इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में गवॅ और उत्साह का माहौल है,,
आरिज 10 मई से 22 मई तक अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लिकेशंस सेंटर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे,, यहां उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, सेटेलाइट, तकनीक, राकेट, विज्ञान और इसरो, के विभिन्न मिशनों की गहन जानकारी मिलेंगी,, वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में व्यवहारिक सत्रों का अनुभव भी मिलेगा, विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि आरिज की मेहनत, अनुशासन, और जिज्ञासु प्रवृति, अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है, उन्होंने उम्मीद जताई कि आरिज भविष्य में भी उत्क्रष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगा।
science education India Ghatampur Kanpur news घाटमपुर समाचार Jawahar Navodaya Vidyalaya student achievement नवोदय विद्यालय छात्र सफलता Mohammed Arij Khan selection ISRO YUVIKA program Young Scientist Program India ISRO Yuvika 2026 space science training India student talent Kanpur Kanpur student achievement future scientist India Ahmedabad Space Applications Centre ISRO training program


Comments