नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
घोरावल पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी , हेरोइन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घोरावल पुलिस द्वारा दिनांक 21.04.2026 को सघन चेकिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 21.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा मुंगेहरी नहर पुलिया से लगभग 01 कि.मी. आगे तिलौली जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। अभियुक्त अंकित कुमार कोल पुत्र रमाशंकर कोल, निवासी खुडिया थाना करमा जनपद सोनभद्र, अंकित पटेल पुत्र चन्द्रभान पटेल, निवासी पुरखास थाना करमा जनपद सोनभद्र। अभियुक्तअंकित कुमार कोल पुत्र रमाशंकर कोल के ऊपर विभिन्न धाराओं में थाना राजगढ़, मिर्जापुर में दर्ज है।
इस संबंध में थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 84/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया तथा बरामद मोटरसाइकिल को कागजात न होने के कारण सीज किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में- प्र0नि0 बृजेश सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र,उ0नि0 सुभाष चन्द्र यादव, उ0नि0 अवधेश खरवार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।


Comments