नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
आकांक्षात्मक विकास खंड जामों, जगदीशपुर एवं बाजार शुकुल में विकास मानकों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक
स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना के विविध मानकों पर आकांक्षात्मक विकासखंडों के समग्र विकास के लिए शत्-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिए जाए - सीडीओ
अमेठी। नीति आयोग द्वारा चिन्हित आकांक्षात्मक विकासखण्ड जामो, जगदीशपुर एवं बाजार शुकुल में संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास तथा बुनियादी अवसंरचना से जुड़े 48 संकेतकों पर तीनों विकास खंडों के प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक संकेतक में माहवार लक्ष्य निर्धारित कर शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़े विकासखण्डों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण एवं पोषण स्तर में सुधार लाए, शिक्षा विभाग नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ लर्निंग आउटकम पर फोकस करे तथा कृषि विभाग किसान क्रेडिट कार्ड एवं सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करे। उन्होंने कहा कि चयनित इंडिकेटर पर ब्लाकवार अद्यतन सूचना वर्तमान माह के अंत तक एकत्र कर ली जाए।
इसके उपरांत हर माह की 15 तारीख तक संबंधित विकासखंडों द्वारा अद्यतन विवरण पोर्टल पर फिर किया जाए तथा इसकी पुष्टि संबंधित विभागों द्वारा कराई जाए तथा विभागों द्वारा महत्वाकांक्षी जनपदों की भॉति आकांक्षात्मक विकासखंडों में कार्मिकों की शत-प्रतिशत तैनाती सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अंशुमान सिंह, डीईएसटीओ पन्नालाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी मनोज बाजपेई कुमार त्यागी, उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
higher education crisis India NIT Kurukshetra News Campus Mental Health Student Support System NIT student death student suicide issue India engineering student stress NIT Kurukshetra incident 2026 student mental pressure college campus safety India student depression awareness India education system problems hostel life stress youth mental health India campus protest news NIT controversy technical institute issues student wellbeing India education news India 2026 mental health awareness students


Comments