काँग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, किया कार्रवाई की मांग

कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा- कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज गोंड

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद सोनभद्र में 19 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान देश के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर के साथ की गई अभद्र एवं अमर्यादित हरकत—जैसे कालिख पोतना और चप्पल मारना—न केवल राजनीतिक शिष्टाचार के विरुद्ध है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का भी घोर अपमान है।

उक्त निंदनीय घटना के विरोध में 19 अप्रैल को ही जिला कांग्रेस कमेटी, सोनभद्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही कांग्रेसजनों द्वारा चेतावनी दी गई थी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो 22 अप्रैल को व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनीं जनसुनवाई में आमजन की समस्या.  दिये त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश Read More पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनीं जनसुनवाई में आमजन की समस्या. दिये त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

नवप्रवर्तन सृजनात्मकता की नई धारा Read More नवप्रवर्तन सृजनात्मकता की नई धारा

इसी क्रम में 22 अप्रैल को जिला अध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय स्थित बढ़ौली चौराहे पर जोरदार एवं अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन किया गया। हजारों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर और जनसैलाब को देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चार अलग-अलग थानों की भारी पुलिस बल तैनात करनी पड़ी।

मछली मंडी हटाने की मांग Read More मछली मंडी हटाने की मांग

IMG_20260422_164714

प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ता पुतला दहन करने आगे बढ़े, तो पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक पुतला छीनने का प्रयास किया, जिससे मौके पर तीखी झड़प की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई, नारेबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल पूरी तरह गरम हो गया। बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए अंततः प्रशासन को 10 दिनों के भीतर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने वर्ष 2023 के नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग जोर-शोर से उठाई । आगे कांग्रेसजनों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसे जमीन पर उतारना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।जिसके क्रम में

जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा।

वहीं, युवा कांग्रेस सोनभद्र के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने तीखे शब्दों में केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार जनविरोधी नीतियों और अहंकार में डूबी हुई है। देश के शीर्ष नेता के सम्मान के साथ जिस प्रकार की अमर्यादित हरकत की गई, वह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। युवा कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और दोषियों को सजा दिलाकर ही दम लेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी, कोषाध्यक्ष पी सी सी सदस्य राजबली पांडे,जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शारद पनिका, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पांडे, जिला उपाध्यक्ष नुरुद्दीन खान, अनुसूचित प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राजेंद्र चौधरी,आरटीआई जिलाअध्यक्ष श्री कांत मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राहुल जैन, जिला महासचिव ज्यूत मौर्या, जिला महासचिव दयाशंकर पांडे, जिला महासचिव सुनीता तिवारी, शहर उपाध्यक्ष पी सी सी सदस्य बेवी सिंह,जिला सचिव पूनम पठारी,

जिला सचिव मंजू देवी, जिला सचिव मिकु, जिला सचिव पंकज मिश्रा, रोजनी , जिला सचिव रामबिलाश पनिका, जिला सचिव शीतला पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडे, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाउपाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वंशीधर पांडे, दयाराम प्रजापति, अनिल बियार, सूरज चंद्रवशी, रियाज खान, अलीराज खान, राजमणि खरवार, रामलाल राजभर,दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें