गोरखपुर ग़ोला में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मासूम की दुनिया उजड़ी ,मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

ककरही गांव में 28 वर्षीय सुप्रिया शुक्ला की मौत से मचा हड़कंप,

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/ब्रिजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोरखपुर। जनपद के गोला क्षेत्र के ककरही गांव में मंगलवार देर रात हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 28 वर्षीय सुप्रिया शुक्ला, पत्नी अजय शुक्ला, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद से गांव में सन्नाटा और परिवार में कोहराम पसरा हुआ है।

 चार साल पहले हुई थी शादी

सुप्रिया मूल रूप से देवरिया जिले के जगरनाथपुर की रहने वाली थी। करीब चार वर्ष पूर्व उसकी शादी अजय शुक्ला के साथ हुई थी। इस दंपत्ति की डेढ़ वर्ष की एक मासूम बेटी है, जो अब अपनी मां की ममता से वंचित हो गई। घटना के बाद बच्ची की हालत देख हर कोई भावुक हो उठा।

लालगंज तहसील क्षेत्र में नहीं है बड़ी हॉस्पिटल की व्यवस्था  घटना के बाद हॉस्पिटल ना पहुंचकर रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं मरिज।  Read More लालगंज तहसील क्षेत्र में नहीं है बड़ी हॉस्पिटल की व्यवस्था  घटना के बाद हॉस्पिटल ना पहुंचकर रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं मरिज। 

 रात 11 बजे की घटना, उठ रहे कई सवाल

अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी बाइक चालक की हुई मौत  Read More अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी बाइक चालक की हुई मौत 

परिजनों के अनुसार घटना रात करीब 11 बजे की है। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ससुराल पक्ष इस मामले में खुलकर कुछ भी कहने से बच रहा है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

एकमा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी हिरासत में; मामले के उद्भेदन हेतु एसआईटी गठित Read More एकमा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी हिरासत में; मामले के उद्भेदन हेतु एसआईटी गठित

 पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

 मायके पक्ष का हंगामा, न्याय की मांग

बुधवार सुबह जैसे ही घटना की सूचना मायके पक्ष को मिली, वे ककरही गांव पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध जताया और न्याय की मांग की। गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 सवालों के घेरे में घटना

सुप्रिया की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर उस रात क्या हुआ? क्या यह एक हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

 एक परिवार बिखरा,

मासूम की दुनिया उजड़ी इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में बिखेर दिया। सबसे ज्यादा मार उस मासूम बच्ची पर पड़ी है, जिसने अभी दुनिया को समझना भी शुरू नहीं किया था। पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर किसी की जुबान पर बस एक ही मांग है—सुप्रिया को न्याय मिले।

Post Comments

Comments