डा० सुनील कुमार तिवारी पर मरीज के साथ अभद्रता करने का लगा आरोप

पीड़ित परिवार ने एस एस मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल पर मरीज को भर्ती कराया गया है । पीड़ित परिवार ने मरीज की हालात नाजुक देख मरीज को रेफर करने के लिए नर्स से कहा तब नर्स ने कहा कि डॉक्टर साहब अभी नही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में स्थित कैली रोड  एस एस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर कार्यरत डा० सुनील कुमार तिवारी पर गंभीर आरोप लगा है । डा० सुनील कुमार तिवारी ने मरीज को रेफर कराने को लेकर  पीड़ित परिवार पर आग बबूला हो गए और कहा कि जाओ जो करना है कर लो हमारा कुछ नही होगा । डा० सुनील कुमार तिवारी द्वारा पीड़ित परिवार को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है ।
 
आपको बता दें कि विकासखण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बट्टूपुर ग्राम प्रधान राम प्रसाद की पत्नी को घर में कार्य करते समय सिर में चोट लग गई थी और सिर पर कई टांका लगा है । पीड़ित परिवार ने एस एस मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल पर मरीज को भर्ती कराया गया है । पीड़ित परिवार ने मरीज की हालात नाजुक देख मरीज को रेफर करने के लिए नर्स से कहा तब नर्स ने कहा कि डॉक्टर साहब अभी नही है जब डॉक्टर साहब आयेंगे तभी मरीज को रेफर किया जायेगा । थोड़ी देर बाद डा० सुनील कुमार तिवारी OPD कमरे में पहुंचे।
 
तब नर्स ने डॉ सुनील तिवारी को बताया कि मरीज को रेफर के लिए पीड़ित परिवार के सदस्य कह रहे हैं इतना सुनते ही डा० सुनील तिवारी पीड़ित परिवार पर आग बबूला हो गये और पीड़ित परिवार को मारने पीटने की धमकी देने लगे । पीड़ित परिवार ने बड़े ही धैर्यता से डा० सुनील तिवारी से बातचीत किया। मामला फंसता देख डा० सुनील तिवारी ने पीड़ित परिवार को फंसाने की भी धमकी देने लगे और पीड़ित परिवार का वीडियो बनवाने लगे और कहने लगे कि अब हम पूरे परिवार को फंसा देंगे।
 
मामला तूल पकड़ते देख आनन फानन में डा० सुनील कुमार तिवारी ने मरीज को रेफर कर दिया है लेकिन पीड़ित परिवार डा० सुनील कुमार की दबंगई को देख डरा हुआ है पीड़ित परिवार के साथ कहीं कोई अनहोनी न हो जाएं । पीड़ित परिवार ने कहा कि यदि पूरे परिवार के साथ कोई घटना घटित होती है तो सारी जिम्मेदारी डा० सुनील तिवारी समेत एस एस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर कार्यरत समस्त कर्मचारियों की होगी

About The Author

Post Comments

Comments