नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भ्रस्टाचार:- ग्राम पंचायत गिन्हूना में मनरेगा से कार्य कराए बिना भुगतान निकाले जाने के आरोप
बिना कोई कार्य कराएं ही फर्जी एम बी पास करवाकर बिल पास कर दिया गया है
लखीमपुर खीरी, विकास खण्ड नकहा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिन्हूना में मनरेगा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। सूत्र बताते हैं कि प्रधान चुन्नी देवी व सेक्रेटरी की मिलीभगत और एपीओ संतोष कुमार पांडेय की शह पर बिना कोई कार्य कराएं ही फर्जी एम बी पास करवाकर बिल पास कर दिया गया है।
क्या है मामला--
जानकारी के अनुसार मेजरमेंट बुक को तकनीकी सहायक/जे.ई. तभी पास करता है जब वो मौके पर जाकर काम की माप करता है। एम बी पास होने के बाद ही मजदूरी और सामग्री का भुगतान होता है। लेकिन विकास खण्ड नकहा में बिना ज़मीन पर एक ईंट रखे, बिना एक दिन काम हुए, एम बी पास कर सरकारी खज़ाने से लाखों का भुगतान पास किए जाने के आरोप लगाये गये हैं । इस तरह से की गई सरकारी धन की निकासी भ्रस्टाचार और धन गवन का गंभीर मामला प्रतीत होता है जो जांच का विषय बना है।
यदि मामले की जांच टीम गठित कर करायी जाये निष्पक्ष जांच तो होगा बड़ा खुलासा और एपीओ संतोष कुमार और सचिव व जेई की भी तय होगी जवाब देही ।और फर्जीवाड़े में शामिल कई जिम्मेदारो पर हो सकती हैं कार्रवाई।इस सम्बन्ध में एपीओ संतोष कुमार से बात की गई तो बताया कि कार्य चल रहा है। यक्ष प्रश्न यह है कि कार्य पूर्ण होने से पहले कैसे पास कर दी गई एम बी? और किस सक्षम अधिकारी के आदेश से लगाया गया बिल बाउचर वाउचर?
इतने बड़े भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा होने के बाद भी अभी तक नहीं लगी विकास खण्ड नकहा में बैठे जिम्मेदारो को भनक। कहीं जान बूझकर तो अनजान नहीं बनने का प्रयास किया जा रहा है।अब देखना यह है कि खण्ड विकास अधिकारी संगीता यादव क्या कार्रवाई करती है।या फिर मामले को यू ही फाइलो में दफन कर दिया जाएगा।
MGNREGA scam Lakhimpur Kheri NREGA fraud Uttar Pradesh Gram Panchayat Ginhuna scam Nakaha block corruption case MNREGA fake payment issue fake measurement book MB scam fake muster roll NREGA rural development scam India government fund embezzlement case Panchayat corruption news UP Uttar Pradesh corruption news Lakhimpur Kheri breaking news Hindi news corruption UP village level fraud India


Comments