आस्था का महासंगम: धूप काली माई मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 
कुशीनगर। पडरौना में श्री श्री धूप काली माई मंदिर समिति द्वारा भगवान शिव जी एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े ही भव्य और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर विधि-विधान से हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन की आहुतियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और पंचमुखी हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना की।
इस आयोजन में नगर के कई गणमान्य नागरिकों और मंदिर समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। धर्मेंद्र सिंह, रमाशंकर शाह, संतोष मिश्रा, अजय शाह, आशुतोष दीक्षित, उग्रर साह, दीपक त्रिपाठी, शेषनाथ साह, आदित्य गुप्ता, आलोक गुप्ता, साजन शाह, कृष्णानंद मिश्रा, रेखा देवी, कलावती देवी, मंजू देवी, आराधना त्रिपाठी, रेनू दीक्षित, आशा देवी, कविता सिंह और पिंकी चतुर्वेदी सहित स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मंदिर समिति ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।



About The Author

Post Comments

Comments