नोएडा में तैनात एसआई का हृदय गति रुकने से निधन 

नोएडा में तैनात एसआई अनुपम कनौजिया का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर , कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी निवासी अनुपम कनौजिया उर्फ पमपम पटेल का आकस्मिक निधन हो गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर | नोएडा में तैनात एसआई अनुपम कनौजिया का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर , कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी निवासी अनुपम कनौजिया उर्फ पमपम पटेल का आकस्मिक निधन हो गया। वह वर्तमान में नोएडा के गौतम बुद्ध नगर में उपनिरीक्षक (SI) के पद पर तैनात थे।
 
परिजनों के अनुसार, उनका निधन हृदयगति रुकने के कारण हुआ। अचानक हुई इस घटना से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। जैसे ही निधन की खबर क्षेत्र में फैली, शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
 
 
अनुपम कनौजिया के निधन को लेकर पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। उनके सहयोगियों ने उन्हें एक कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

About The Author

Post Comments

Comments