नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
हरे भरे पेड़ों पर चला लकड़कट्टो का आरा
जितने पेड़ कट रहे उसकी तुलना में पौधारोपण व पेड़ों का संरक्षण नहीं हो रहा
लखीमपुर खीरी- तहसील शारदा नगर वन रेंज उसिया वीट कलीकापुरवा में सरकारी नाला के आध दर्जन जामुन व शीशम के हरे भरे पेड़ लकड़कट्टे द्वारा काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है।पर्यावरण की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले हरे भरे पेड़ पौधे तमाम कवायदों के बाद भी दिन प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं।कारण लक़ड़कट्टा पुलिस व वन विभाग का गठजोड़ हावी है और विभागीय उदासीनता का परिणाम है कि हरे पेड़ों की बेखौफ कटाई की जा रही है। जितने पेड़ कट रहे उसकी तुलना में पौधारोपण व पेड़ों का संरक्षण नहीं हो रहा।
उत्तर प्रदेश सरकार करोड़ों का बजट देकर हरे पेड़ों को लगाने और संरक्षित करने की पुरजोर कोशिश कर रही है।वहीं जनपद लखीमपुर खीरी में शारदा नगर रेंज के वीट उसिया के गांव कलीकापुरवा में आधा दर्जन हरेभरे, पेड़ काट डाले जा रहें हैं। हरे भरे जामुन व शीशम आदि प्रतिबंधित पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है इसके बावजूद लकड़ी ठेकेदारों के खिलाफ तहसील प्रशासन व वन विभाग शारदा नगर रेंज व पुलिस शारदा नगर द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होना चर्चा का विषय बना है।
पर्यावरण संरक्षण illegal tree cutting Government Land Encroachment Forest department negligence UP Forest News Lakhimpur Kheri forest news अवैध पेड़ कटान Sharda Nagar range jamun sheesham tree cutting green trees cutting issue environment crisis India deforestation India police forest nexus लकड़कट्टा गिरोह public outrage forest


Comments