अपने ही घर में चोरी करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार

जेवर व कपड़े बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही। थाना ज्ञानपुर पुलिस ने अपने ही घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार बनकट छनौरा निवासी पंधारी गौतम ने 17 अप्रैल की रात घर में चोरी की सूचना दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंधारी गौतम और उसके भतीजे समरजीत गौतम को असनाव-औराई रोड से गिरफ्तार कर लिया।
 
पूछताछ में दोनों ने घर में ही चोरी की साजिश रचने की बात स्वीकार की। उनके कब्जे से पिकअप वाहन में रखा ट्रॉली बैग व टीन बॉक्स से बेडशीट, सूट, चुनरी, कुर्ती सेट, 14 साड़ियां तथा 11 आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें